डी बी एस महाविद्यालय में दिनांक 14 दिसंबर 2024 को हमारे प्रकोष्ठ ‘women sexual harassment cell’ द्वारा “ शिक्षा परिसर में छत्राओं की सुरक्षा चुनौतियां “ विषय पर एक वक्तव्य का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमति अदिति शुक्ला मुख्य अतिथि रूप में उपस्थिति रही ।हमारी मुख्य अतिथि ने भारत सरकार के द्वारा महिलाओं सुरक्षा के लिए बड़े ही सख़्त नियम POSH के बारे में जानकारी दी ,साथ ही IPC Section 354 के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा आज कल युवा पीढ़ी ख़ास कर छात्राओं को बहुत ही जागरूक रहना चाहिए अपने अधिकारों के बारे में और हमेशा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न होने पर घबराना नहीं चाहिए।इस प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो प्रज्ञा अग्रवाल ने कहा इस परिसर में आपकी सुरक्षा हमारा उत्तरदायित्व है।आप हमसे एवम हमारे प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों से कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं ।आपकी complaint हमेशा गुप्त रखी जाएगी और इस का निवारण शीघ्रता से किया जाएगा । प्रो सपना शुक्ला जी ने सभी को धन्यवाद दिया कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्चना सक्सेना ने किया।इस अवसर पर डॉ नीलम श्रीवास्तव,डॉ रेखा रानी, डॉ प्रियंका , डॉ अंजलि निगम, डॉ ज्योति मिश्रा आदि अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहे ।



