LGBTQ समुदाय के सामाजिक समावेशन पर व्याख्यान New

डीबीएस महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग एवं कानपुर क्वियर वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में (एमओयू के तहत) दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को एक विशेष अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में LGBTQ समुदाय के प्रति व्याप्त भ्रांतियों व धारणाओं को दूर करना तथा एक आम नागरिक के रूप में उनके पूर्ण सामाजिक समावेशन को सुनिश्चित करने के विभिन्न आयामों पर सार्थक परिचर्चा करना था।
​कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रतिमा गौतम, विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता श्री मोहम्मद तारिक एवं महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के डॉ. शरद जायसवाल की सम्मानजनक उपस्थिति रही।
​अतिथियों एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लैंगिक समानता और समावेशी समाज के निर्माण पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार सहित विभाग के अन्य सम्मानित प्राध्यापक डॉ. हेमलता सांगुरी, डॉ. जगदीप दिवाकर एवं डॉ. प्रतिभा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

   

Scroll to Top