Intercollegiate Poster Competition New

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को , डी.बी.एस. कॉलेज, गोविंद नगर, कानपुर के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा ऊर्जा एवं पर्यावरण (Energy and Environment) विषय पर अंतर-महाविद्यालयीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। इन पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा की बचत, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में भौतिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. प्रज्ञा अग्रवाल ने बताया की ऊर्जा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। पर्यावरण हमें स्वच्छ वायु, जल, वन और प्राकृतिक संसाधन प्रदान करता है। इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।इस कार्यक्रम में विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मक प्रतिभा और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत पोस्टरों का मूल्यांकन गठित निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ जे पी श्रीवास्तव, डॉ डी सी गुप्ता, डॉ अभिषेक जौहरी द्वारा किया गया ।निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टरों का विषयवस्तु, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता , एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया । मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट पोस्टरों का चयन किया ।इस अवसर पर प्रथम, पुरस्कार ऋद्धि सिंह पी पी एन कालेज द्वितीय पुरस्कार ख़ुलसुम अहसान पी पी एन कालेज एवं तृतीय पुरस्कार दिव्यांश पांडेय डी बी एस कालेज एवम नदीम परवीन जागरण कालेज को प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहन देना था|

 

Scroll to Top