स्वच्छ समर होमवर्क

स्वच्छ भारत मिशन अभियान में प्रदान किए गए स्वच्छ समर होमवर्क के अंतर्गत आज डी. बी. एस. कॉलेज, कानपुर की एन. एस. एस. यूनिट द्वारा प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवम् कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक – 27.06.26 को किदवई नगर के तुलसी पार्क में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एन एस एस स्वयंसेवकों ने पार्क में उचित स्थानों पर छायादार एवं फलदार वृक्ष जामुन,अमरूद आम एवं अशोक के पेड़ लगाए तथा कार्यक्रम अधिकारी ने पार्क की देखरेख करने वाले माली से यह वचन लिया कि वह लगाए गए पेड़ों को नियमित रूप से पानी देंगे और स्वयंसेवक समय समय पर इनकी देखरेख हेतु आयेंगे I इस अवसर पर अमृत मौर्य, राहुल,सूरज सिंह सूर्यवंशी, वंश कुमार, तथा शुभ यादव, अभिषेक कुमार,काजल मौर्या आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे I

Scroll to Top