दिनांक 18/ 09/2026 को डी.बी.एस. कॉलेज के गणित विभाग द्वारा छात्र परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की छात्र परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य छात्र एवं छात्राओं को संगठित रूप से किसी समस्या का समाधान करने के लिए प्रेरित करना है छात्र एवं छात्राएं चयनित पदाधिकारी से अपनी समस्या निर्विवाद रूप से बता सकते हैं इसके साथ ही विभाग में आयोजित शैक्षिक गतिविधियों की सूचना का आदान-प्रदान छात्र परिषद द्वारा सुचारू रूप से संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर गणित विभाग के प्रोफेसर एस.एस .शुक्ला डॉ. नीति सिंह डॉ.महेश चंद्र डॉ. शिल्पी सक्सेना डॉ .सतवंत कुमार यादव एवं डॉ. आशीष कुमार शुक्ला उपस्थित थे छात्र परिषद में अध्यक्ष पद पर अमृत तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर अजीजुल हसन एवं महामंत्री पद पर स्वस्ति पाल का चयन हुआ ।






