डीबीएस कॉलेज इतिहास विभाग के द्वारा आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को छात्र परिषद के गठन हेतु विद्यार्थियों के मध्य चुनाव कराया गया। महाविद्यालय के प्रेरणा स्रोत माननीय प्राचार्य सर प्रो.अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं विभाग के सभी शिक्षकों की उपस्थिति और महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के डॉ गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए छात्र परिषद के चुनाव में विद्यार्थियों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज की। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छात्रों ने छात्र परिषद के लिए अध्यक्ष के पद पर अदिति द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर अमन यादव,राजेश्वरी शर्मा, महामंत्री स्वाती शुक्ला, मीडिया प्रभारी रीना सिंह, सौम्या गुप्ता का चयन किया गया। साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव कर इतिहास छात्र परिषद का गठन किया गया।


