डीबीएस कॉलेज इतिहास विभाग के द्वारा शिक्षक दिवस के परिप्रेक्ष्य में दिनांक 7 सितंबर 2026 को एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम का विषय “भारत के महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं छात्र जीवन में शिक्षक की भूमिका” रहा। विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस.एन. श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के महान जीवन व्यक्तित्व के बारे में एवं छात्र जीवन में शिक्षकों के महत्व को समझाया। व्याख्यान कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थी अमन यादव, इरम सिद्दीकी, राजेश्वरी शर्मा, अदिति द्विवेदी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी आज के कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में छात्रों की संवेदनशीलता, तार्किकता, सहनशीलता, समझदारी और आलोचनात्मक दृष्टि के विकास में शिक्षकों की भूमिका को स्पष्ट किया।





