डी०बी०एस० कॉलेज, कानपुर में आज दिनांक 11.03.2025 को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें दौड़, लम्बी कूद, शॉटपुट, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, चेस, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन की प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने खेल कूद को बच्चों के शारीरिक ही नहीं सामाजिक व मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक माना। उन्होंने छात्रों से जिज्ञासु बनने के लिए कहा। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य को उनकी शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। निदेशक प्रो० आर०के० द्विवेदी ने आज ऑनलाइन गेम व कम्प्यूटर, मोबाइल से बच्चों को दूर करने हेतु उन्हें खेल के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जतायी तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास करते रहने को कहा।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो० अनिल कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलने हेतु आह्वान किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए उन्हें भविष्य में अपनी प्रतिभा के उपयोग का राष्ट्र व समाज में योगदान हेतु प्रेरित किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ० सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में खेलकूद की प्रतियोगितायें सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम का संचालन प्रो० सुनील उपाध्याय व डॉ० अनुज कुमार वर्मा ने किया।
विजेता प्रतिभागियों का विवरण निम्नवत है–
• 100 मी० की दौड़ प्रथम – अभिषेक विश्वकर्मा (पुरुष वर्ग), समीक्षा (महिला वर्ग)
• 200 मी० की दौड़ प्रथम – रजनी (महिला वर्ग)
• 400 व 800 मी० की दौड़ में प्रथम – आकाश (पुरुष वर्ग)
• बैडमिंटन पुरुष वर्ग (डबल्स) में उत्कर्ष श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह व मिक्स डबल्स में प्रतिभा गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव प्रथम रहे।
• चेस में विवेक तिवारी (पुरुष वर्ग) व समीक्षा विजेता रहे (महिला वर्ग)
• खो-खो प्रतियोगिता में रोहित सिंह चौहान टीम ए विजयी रही।
• कबड्डी के विजेता सुन्दरम टीम बी।
• लम्बी कूद में सानिया सिंह
• भाला फेंक में अभिषेक सिंह
• गोला फेंक में यश उपाध्याय विजयी रहे।

