कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम New

आज दिनांक 15/10/2026 को डीबीएस कॉलेज में” मिशन शक्ति समिति” द्वारा “मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना” के प्रचार एवं इस योजना से छात्राओं को जोड़ने के लिए “कैरियर गाइडेंस” का प्रोग्राम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ अनुपम दुबे ने UPSC,UPPSE,JEE Mains,NEET NDA, CDS बैंकिग और B..Ed. तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की विस्तृत तैयारी हेतु मार्गदर्शन किया। मिशन शक्ति समिति की संयोजिका डॉ नीति सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण करना चाहिए, और जब तक लक्ष्य न मिले तब तक प्रयास करते रहना चाहिए। इसी क्रम में डॉ अर्चना सक्सेना ने कहा की आप अगर सरस्वती देवी को खुश रखें तो लक्ष्मी आप के पास स्वयं आयेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिशन शक्ति समिति की सदस्य डॉ सीमा निगम,डॉ अनीता सिंह एवं डॉ शालिनी बाजपेई उपस्थिति रही।

Scroll to Top