Inter Collegiate Poster Competition on World Tourism Day New

29 सितम्बर 2026 विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर के भूगोल विभाग द्वारा “उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में पर्यटन की भूमिका” विषय पर अंतर-महाविद्यालयीय पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पी.पी.एन. कॉलेज, दयानंद अकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, महिला महाविद्यालय तथा कानपुर के कई अन्य महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को व्यापक एवं बहुआयामी स्वरूप प्रदान किया। प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन संभावनाओं को प्रस्तुत किया। साथ ही पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सतत विकास को बढ़ावा देने की संभावनाओं को भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा, उप-प्राचार्य प्रो. सी. एम. सक्सेना, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. संदीप शुक्ला, बरसर डॉ. सुशील त्रिपाठी, संयोजक डॉ. गौतम हाल तथा सह-संयोजक डॉ. अनीता निगम एवं डॉ. के. सी. त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पोस्टरों का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, विषय-वस्तु, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर आदिब अली, आशुतोष कुमार दीक्षित एवं दुर्गा सविता, द्वितीय स्थान पर नीरजा बाजपेयी, दिव्यांशी यादव एवं शाफिया नाज़, जबकि तृतीय स्थान पर कृष्टिना एवं राकेश शर्मा रहे।

विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उत्साह एवं रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजक डॉ. अनीता निगम द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों, निर्णायकगण, अतिथियों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूगोल विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को पर्यटन की संभावनाओं, स्थानीय विकास तथा सतत पर्यटन के महत्व पर विचार करने और अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का एक सार्थक मंच प्रदान किया।


















 
close-link
Scroll to Top