इतिहास विभाग छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह, UGC NET/JRF सफल छात्र सम्मान समारोह New

डीबीएस कॉलेज इतिहास विभाग के द्वारा आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को इतिहास विभाग छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो.सी.एम. सक्सेना की उपस्थिति में आयोजन किया गया। छात्र परिषद में अध्यक्ष अदिति द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमन यादव, महामंत्री स्वामी शुक्ला के साथ अन्य सदस्यों ने भी विभाग की सभी शिक्षकों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। साथ ही यूजीसी नेट/जेआरएफ में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो.सी.एम. सक्सेना ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प के द्वारा सफलता की और ऊंचाईयां प्राप्त करने का संदेश दिया।


















 
close-link
Scroll to Top