छात्र परिषद का चयन एवं गठन

दिनांक 22/9/2026 को महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में छात्र परिषद का चयन एवं गठन का कार्य महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा जी की प्रेरणा एवं निर्देशन से किया गया। परिषद में एम.ए. फाइनल के अनुज पांडे को अध्यक्ष, बी.ए. द्वितीय वर्ष की वंदिता खन्ना को उपाध्यक्ष, दुर्गा को महामंत्री तथा आकांक्षा को मीडिया प्रभारी चुना गया। बी.ए. प्रथम वर्ष की तनिष्का कन्नौजिया एवं एम.ए. फाइनल की अनिका तिवारी को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार, डॉ हेमलता सांगुरी, डॉ जगदीप दिवाकर, डॉ प्रतिभा सिंह एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। विभाग ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं|

Scroll to Top