व्याख्यान समाजशास्त्र विभाग

डीबीएस कॉलेज में गुरुवार को समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से दिनांक 03 सितंबर 2026 को ‘सामाजिक विज्ञान में भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. जयशंकर पांडेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा सामाजिक विज्ञान को समृद्ध करने वाली है। उन्होंने भारतीय चिंतन, संस्कृति और ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. राजीव सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, प्रो. केके श्रीवास्तव, प्रो. पीएस त्रिपाठी, प्रो. सुनील उपाध्याय, प्रो. बिपिन कौशिक और डॉ. सुशील त्रिपाठी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।


















 
close-link
Scroll to Top