डी.बी.एस. कॉलेज के इतिहास विभाग के द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन (8 अगस्त 1942) के संदर्भ में दिनांक 14 /08/2026 को आदरणीय प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा की प्रेरणा से एक विभागीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान कार्यक्रम में विभाग के स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों ने भागीदारी कर अपने अपने विचार रखे। साथ ही विभाग के शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को अगस्त क्रांति के महत्व को बताते हुए भारत छोड़ो आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदानों को बताया गया। व्याख्यान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता के तौर पर डॉ के.डी. यादव ने अगस्त क्रांति का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में स्थान स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन की गरिमा को समझाया।




