दिनांक 24 अगस्त 2026 को भौतिक विज्ञान विभाग के द्वारा बी.एससी. भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए “प्रकृति में निहित विज्ञान” विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा प्रकृति में विद्यमान वैज्ञानिक तथ्यों एवं घटनाओं को समझने के प्रति उनकी जिज्ञासा को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी वैज्ञानिक समझ एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा जी की प्रेरणा एवम मार्गदर्शन से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को विज्ञान एवम प्रकृति और दैनिक जीवन के बारे में जानकारी मिली| डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल विभागाध्यक्ष, भौतिक विज्ञान विभाग डी बी एस कॉलेज ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया । इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ ओ पी गुप्ता, समन्वयक डॉ स्वदेश गुप्ता जी ने मुख्य रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।




