Orientation Program Science 2026 New

3 अगस्त 2026 को डी बी एस कॉलेज में विज्ञान संकाय के द्वारा एक orientation कार्यक्रम आयोजित किया गया ।विज्ञान स्नातक के सभी नव प्रवेशित छात्र एवं छात्राये उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया।आज के कार्य क्रम में एक मुख्य वक़्ता आई टी आई के principal श्री एस के कमल जी थे।उनका वक्तव्य बहुत ही प्रेरणा दायक था उन्होंने छात्रों को समय का महत्व समझाया ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनिल मिश्रा जी ने कहा कि छात्रों को सदैव अपना लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए तभी आप जीवन में उन्नति के पाथ पर अग्रसर होंगे लक्ष्य को प्राप्त करने में आपको अनेक चुनौतियो का सामना करना पड़ेगा परंतु साहस से आगे बढ़ना चाहिए ।इस कार्यक्रम की संयोजिका प्रो प्रज्ञा अग्रवाल ने कहा विज्ञान के छात्र को अध्ययन के साथ ही में प्रयोगिकि कक्षाओं पर भी focus रखना चाहिये,प्रयोगशाला व्यावहारिक ज्ञान का केंद्र है तथा सभी विषयों में क्रम बद्ध तरीके से अध्ययन करना आवश्यक है जिससे जटिल विज्ञान के विषय भी सरल हो जाते है ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्य उद्देश्य नए प्रवेश छात्र छात्राओं को कॉलेज की अनुशासन व्यवस्था खेल कूद एवं कॉलेज के द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों से अवगत करनाथा । कॉलेज के IQAC संयोजक प्रो संदीप शुक्ला जी ने महाविद्यालय की विभिन्न समितियों के सदस्यों के बारे मे जानकारी दी। डॉ  स्वदेश ने FYUP के संदर्भ में जानकारी दी ।कार्यक्रम का संचालन प्रो इंद्राणी दूबे ने किया,कार्यक्रम में इस समिति के सदस्य प्रो विवेक पांडेय डॉ ओ पी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।डा आशीष शुक्ला ने सभी छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई ।अंत में राष्ट्र गान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ|


















 
close-link
Scroll to Top