एक पुस्तक पढ़े New

डीबीएस कॉलेज कानपुर के केंद्रीय पुस्तकालय में दिनांक 06/07/2026 “एक पुस्तक पढ़े” कार्यक्रम संपन्न हुआ| उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं व समाज के प्रत्येक वर्ग को पुस्तकों की उपयोगिता व महत्व को बताना था| इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए इंटरनेट के अत्यधिक प्रभाव को सीमित करते हुए पुस्तकों को पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर दिया तथा अत्यधिक सोशल मीडिया के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया कि जो कन्टेन्ट आप सोशल मीडिया पर एक बार सर्च करते है सोशल मीडिया आपके दिमाग को भी रीड करता है तथा बार बार उसी से सम्बन्धित कन्टेन्ट दिखता है जिससे आपकी एकाग्रता भंग होती है और आप अपने उदेश्य से भटक जाते है ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर अच्छे कन्टेन्ट या मैटर नहीं होते है बहुत सी ज्ञान की बाते व उपयोगी सामग्री उपलब्ध है अवश्यकता के अनुसार विवेकपूर्ण तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहियें तथा कम से कम दो -तीन घंटा पुस्तक पढ़ने की सलाह दी प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को अत्यधिक प्रयोग करने से ना रोका गया तो स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा इसलिए पुस्तकों के माध्यम से अध्ययन करने की आदत पुनः विकसित करनी होगी पुस्तकालयाध्यक्ष प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तकों के पढ़ने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है तनाव कम करने में पुस्तक मददगार होती है पुस्तकों के पढ़ने से नींद बेहतर होती है याददाश्त मजबूत होती है एकाग्रता बढ़ती है, पुस्तकों को नियमित रूप से पढ़ने से शब्द भंडार बढ़ता है शब्दों का सही भंडार होने से अपनी बात स्पष्ट ढंग से रखने की कला आप में विकसित होती है इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भी पुस्तक पढ़ने से होने वाले लाभ पर अपने विचार व्यक्त किये| कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल, डॉ सीमा निगम, प्रोफेसर प्रीति राठौड़, प्रोफेसर प्रत्यूष वात्सलय, डॉ अमित तिवारी, डॉ आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ ओपी गुप्ता, डॉ महेंद्र वर्मा, डॉ मोनिका गुप्ता, डॉ प्रियंका सोनी, डॉ अनीता सिंह, डॉ प्रीती सिंह डॉ महेश चंद्र, डॉ जगदीप दिवाकर, डॉ सुधीर वर्मा, डॉ सर्वेश कुशवाहा, डॉ अभिषेक जोहरी, डॉ सुमित्रानंदन श्रीवास्तव, डॉ अजयप्रताप श्रीवास्तव, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे|


















 
close-link
Scroll to Top