अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस New

दिनांक 21.06.2026 को डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के गार्डन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग गुरु डॉ. संजय यादव द्वारा कराए गए विभिन्न योगासन एवं प्राणायामों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रसारित करने में सफल रहा।


















 
close-link
Scroll to Top