Memorandum of Understanding New

दिनांक 06 जून 2026 को वनस्पति विज्ञान विभाग डीबीएस० कॉलेज, कानपुर एवं चन्द्रशेखर कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय कानपुर के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर डायरेक्टर शोध प्रो० महक सिंह ने डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर के प्राचार्य प्रो० अनिल कुमार मिश्र एवं समस्त विभागीय शिक्षकों का परिचय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजीव गुप्ता जी से कराया।
माननीय कुलपति प्रो० संजीव गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस समझौता ज्ञापन से दोनों ही संस्थाओं को लाभ होगा। आपने इस अवसर पर संस्थान की प्रयोगशालाओं में स्नातक एवं परास्नातक छात्रों के प्रवेश एवं कार्य करने की अनुमति प्रदान की। आपने डी.बी.एस. कॉलेज से जुड़ी हुई अपनी व्यक्तिगत स्मृतियाँ भी साझा कीं।
डी.बी.एस. कॉलेज के प्राचार्य प्रो० अनिल कुमार मिश्र ने इस समझौता ज्ञापन को कॉलेज की प्रगति एवं छात्र/छात्राओं के हित में एक नई पहल का अवसर बताया। इसके अलावा आपने इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत स्किल आधारित कोर्स में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र/छात्राओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की पहल बतायी।
विभागाध्यक्ष श्रीमती रेखा रानी ने बताया कि वनस्पति विज्ञान परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं को इस स्किल आधारित कोर्स में वरीयता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा ऐसे छात्र/छात्राएं जो शोध को अपना करियर बनाना चाहते हैं। उनके लिए यह समझौता ज्ञापन अत्यन्त लाभदायक होगा।
इस अवसर पर प्रो० कौशल किशोर, डॉ० शशिकांत, डॉ० अजय सिंह, डॉ० आर० प्रसाद, डॉ० सत्येन्द्र श्रीवास्तव, डॉ० प्रदीप सिंह, डॉ० अमित तिवारी एवं श्री संदीप पाल उपस्थित रहे|


















 
close-link
Scroll to Top