दिनांक 16 March 2026 को ‘Women sexual harassment committee’ के द्वारा “युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां” विषय पर एक lecture का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य वक्ता
सूश्री अदिति शुक्ला जी ने बताया कि आज के वातावरण में किस प्रकार सामाजिक शैक्षणिक एवं भविष्य की अनिश्चितता के pressure के कारण युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं का समाधान योग एवम meditation के द्वारा संभव हैं उन्होंने कहा शरीर एवम मन के बीच का संतुलन योग एवं मैडिटेशन के विभिन्न क्रियाओं के द्वारा किया जा सकता है। आज के इस अवसर पर उन्होंने कुछ यौगिक क्रियाएं भी समझायी महाविद्यालय ke प्राचार्य प्रो.अनिल कुमार मिश्रा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी समस्याओं को अपने शिक्षकों से साझा करें जो आपके मानसिक दवाब को कम करने में सहायक होगा। इस प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रोफेसरप्रज्ञा अग्रवाल ने छात्रों को बताया कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित जीवन शैली एवम शारीरिक व्यायाम करना बहुत आवश्यक है।आपको social media पर अपनी गतिविधि का समय निर्धारित करना होगा। युवाओं का स्वास्थ्य भारत के विकास के साथ जुड़ा है यदि इसका समाधान नहीं किया गया तो यह राष्ट्र के लिए भी चुनौती है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो सपना शुक्ला डॉ अर्चना सक्सेना डॉ नीलम डॉ प्रियंका सोनवानी एवम डॉ रेखा सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।



