सुरक्षित नारी सशक्त नारी

दिनांक 4 फ़रवरी 2026 को डी बी एस कॉलेज में “वूमेन सेक्सुअल हरासमेंट सेल“ के तत्वावधान में ‘सुरक्षित नारी सशक्त नारी’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल ने महिलाओं के खिलाफ सामाजिक हिंसा के प्रकार एवम उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी I उन्होंने बताया कि आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता के साधन, शिक्षा और कौशल विकास, से ही छात्रायें अपने जीवन को नियंत्रित करने में सक्षम हो सकती हैं। प्रोफेसर सपना शुक्ला जी ने छात्राओं को आत्मविश्वास बढाने के लिए प्रोत्साहित किया I इस कार्यक्रम में डॉ अर्चना सक्सेना,डॉ तृप्ति बिसारिया,एवम इस कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।कार्यकम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया ।

Scroll to Top