छात्र अभिमुखन कार्यक्रम New

दिनांक 9 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा जी की अध्यक्षता में छात्र अभिमुखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य जी ने छात्र-छात्राओं को जीवन में अनुशासन लाने एवं कक्षा-शिक्षण में अपनी अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। वहीं विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार सिंह ने समाजशास्त्र विषय की करियर एवं दैनिक जीवन में उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।
वहीं डॉ. हेमलता संगुरी, डॉ. जगदीप दिवाकर एवं डॉ. प्रतिभा सिंह ने लघु शोध प्रस्ताव तथा लघु शोध की बारीकियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं समाजशास्त्र छात्र परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

Scroll to Top