डी.बी.एस. (पी.जी.) कॉलेज कानपुर नगर के इतिहास विभाग के द्वारा 7 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य सर की प्रेरणा से स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागीय सदस्य एवं 45 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थल लखनऊ का चुनाव किया गया। इस शैक्षणिक टूर में विद्यार्थियों को इतिहास विषय से संबंधित कई धरोहर स्थलों का भ्रमण करने का अवसर मिला। इस भ्रमण कार्यक्रम से विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञान में वृद्धि हुई। इन ऐतिहासिक स्थलों में अवध के नवाबों द्वारा निर्मित बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, 1857 की क्रांति से संबंधित म्यूजियम, नवाब वाजिद अली शाह संग्रहालय में स्थित विभिन्न प्रकार के पुरातत्व से संबंधित वस्तुओं का अवलोकन किया।


