छात्र परिषद का गठन एवं शपथ समारोह (संस्कृत विभाग)

दिनांक 08/09/2025को संस्कृत विभाग द्वारा छात्र परिषद का गठन एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया ,जिसमें सर्वप्रथम छात्र परिषद गठन के सदस्य के लिए छात्रों ने मतदान करके अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष ,एवं सदस्यों का चयन किया ।तत्पश्चात चयनित सदस्यों को संस्कृत विभाग की अध्यक्षा प्रो० प्रीति राठौर एवं संस्कृत विभाग की एसो० प्रो०डॉ० प्रत्यूष वत्सला द्विवेदी चयनित सदस्यों को बधाई दी ।छात्र परिषद के चयनित सदस्यों को संस्कृत भाषा के प्रति उनके कर्तव्य एवं संस्कृत भाषा के प्रति लोकप्रियता बढ़ाने का उपदेश दिया गया ।उन्हें बताया गया कि वह संस्कृत भाषा को जन- जन तक कैसे पहुंचाएं तथा विभिन्न आयोजनों में संस्कृत के प्रति लोगों का रुझान कैसे बढ़े ।अंत में संस्कृत छात्र परिषद् में गठित छात्रों को संस्कृत विभाग की अध्यक्षा प्रो०प्रीति राठौर ने शपथ दिलाई कि “मैं यह शपथ लेती/लेता हूं कि मैं अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से निर्वहन करूंगी /करूंगा और अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटूंगी /हटूंगा ।”
कार्यकारिणी सदस्यों के पद नाम –
संस्कृत परिषद के अध्यक्ष – हर्षित अवस्थी
उपाध्यक्षा- महा लक्ष्मी शुक्ला
सचिव- तान्या वर्मा
कोषाध्यक्षा- दीपा विश्वकर्मा
सदस्य -नव्या गुप्ता
सदस्य- साक्षी पाल
सदस्य- आर्यवीर सिंह

Scroll to Top