महाविद्यालय के बीएड विभाग के सहायक आचार्य श्री अनुज कुमार वर्मा एवं सहायक आचार्या डॉ किरन एवं उनकी टीम को‘’AI BASED STUDENT’S EDUCATIONAL BEHAVIOR MONITORING DEVICE’’ पर Design registration प्राप्त हुआ I यह उपलब्धि शिक्षा एवं शिक्षक – प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है और हमारे महाविद्यालय के लिये गर्व एवं सम्मान की बात है I
विद्यार्थी के शेक्षिक व्यव्हार में अपेक्षाकृत परिवर्तन लाना ही एक उत्तम शिक्षा का लक्ष्य होता है I चूँकि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी क्षमताओं के द्वारा सीखता है अर्थात प्रत्येक विद्यार्थी का शेक्षिक व्यव्हार भिन्न- भिन्न होता है जिसके द्वारा उसकी शेक्षिक उपलब्धि का निर्धारित होता है I कक्षा में विद्यार्थियों के शेक्षिक व्यव्हार को इस डिवाइस के द्वारा रिकॉर्ड किया जा सकता है उनको दिखाया जा सकता है साथ ही शिक्षक भी उसको देखकर अपनी शिक्षण शैली में सुधार कर सकता है साथ ही विद्यालय प्रशासन के द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी के शेक्षिक व्यव्हार पर नजर भी रखी जा सकती है I शिक्षण – प्रशिक्षण में शुक्ष्म -शिक्षण एवं कौशलों का विकास करने में भी यह डिवाइस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है I यह डिवाइस ARTIFICIAL INTELLIGENCE पर आधारित है जो आधुनिक तकनीकी क्रांति के अनुरूप है, इसलिए यह डिवाइस भविष्य में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है I