रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट का प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम में सहभागिता

छत्तीसगढ़ के बालोद में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी में डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर की टीम ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से शानदार सफलता हासिल की। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के कुशल निर्देशन में टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में डी.बी.एस. कॉलेज की टीम ने रेंजर संवर्ग में प्रतिष्ठित ‘नेशनल कमिश्नर गाइड अवॉर्ड’ जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं जैसे स्टेट प्रदर्शनी, कैंप फायर, एथेनिक फैशन शो, पायनियरिंग प्रोजेक्ट (GW), कैंप क्राफ्ट (GW), मार्च पास्ट (SW) और स्टेट गेट (GW) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘A’ ग्रेड हासिल किया। इसके साथ ही टीम ने कलर पार्टी, मार्च पास्ट (GW), लोक नृत्य (Folk Dance), बैंड, बैकवुड्स कुकिंग, पायनियरिंग प्रोजेक्ट (SW), कैंप क्राफ्ट (SW) और स्टेट गेट (SW) जैसी कठिन प्रतियोगिताओं में भी अपनी कुशलता का परिचय देते हुए ‘B’ ग्रेड प्राप्त किया। इस गौरवमयी उपलब्धि में प्रादेशिक संगठन आयुक्त (गाइड) सुश्री रविंद्र कौर सौखी और स्काउट श्री नौशाद अली सिद्दीकी के साथ-साथ सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (कानपुर मण्डल) श्री मयंक शर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। साथ ही, महाविद्यालय के रोवर प्रभारी श्री प्रवीण सिंह तथा श्री शिवम कुमार, श्री सचिन कुमार और आई.टी. टीम के सदस्य श्री सूरज कुमार का योगदान सराहनीय रहा। महाविद्यालय से रोवर्स संवर्ग में रोवर्स प्रभारी श्री प्रवीण सिंह के साथ-साथ रोवर्स सुंदरम, उमंग पटेल, सूरज सिंह सूर्यवंशी, विशाल सचान, वंश सरोज, अभिषेक कुमार, अनुराग कुमार और महाविद्यालय की रेंजर्स भूमि दिवाकर, अनामिका, हिमांशी व अंजलि ने प्रतिभाग किया और सफलता प्राप्त की। यह सफलता डीबीएस कॉलेज के रोवर-रेंजर्स की कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का परिणाम है।

Scroll to Top