वाद विवाद प्रतियोगिता (राजनीति विज्ञान)

दिनांक 23 अगस्त 2025 को राजनीति विज्ञान विभाग डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर द्वारा ‘युवा वर्ग एवं सोशल मीडिया’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण भाग लिया एवं पक्ष विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोग्यता में बी.ए. 3rd सेमेस्टर की अनामिका ने प्रथम, बी. ए. 5th सेमेस्टर के अभिषेक प्रजापति ने द्वितीय, बी. ए. फर्स्ट सेमेस्टर की दुर्गा एवं प्रिया यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के गौरव प्रजापति को मिला। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रीति सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विभाग सदा से ही छात्राओं के लिए चौहमुखी प्रगति के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता रह रहा है और आगे भी करता रहेगा।














 
close-link
Scroll to Top