दिनांक 17 जुलाई 2025 को राजनीति विज्ञान विभाग डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर द्वारा शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की संरचना एवं शैक्षणिक संस्कृति से परिचित कराना था ताकि वह आपसी विश्वास के साथ नवीन सत्र की शुरुआत कर सके स्वागत भाषण डॉ प्रीति सिंह के द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों का गरिमामय स्वागत किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने डी. बी.एस. कॉलेज की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियां,शैक्षिक दृष्टिकोण व विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ अभिषेक जौहरी के द्वारा संस्थान में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की जानकारी साझा की गई एवं पुस्तकालय एवं छात्र सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। डॉक्टर शिखा सक्सेना ने विद्यार्थियों को आपसी सहयोग व संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए संवादात्मक गतिविधियां पर जोर दिया तथा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न समय पर होने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपादित किया गया जिसमें संस्थान की कार्य संस्कृति से परिचित कराने के साथ-साथ विद्यार्थियों को शैक्षिक यात्रा के लिए उत्साहित व प्रेरित भी किया गया।