भौतिक विज्ञान विभाग में छात्र परिषद का गठन New

भौतिक विभाग, डी बी एस कॉलेज में आज दिनांक 22/09/2025 छात्र परिषद का गठन हुआ। हिमांशी सक्सेना को अध्यक्ष, अंशुमान प्रजापति को सचिव, मोहम्मद नावेद को कोषाध्यक्ष तथा अग्रिमा श्रीवास्तव, नूर फातिमा, पीयूष चक और अंशिका गुप्ता को सदस्य नामित किया गया।

माननीय प्राचार्य जी ने नवगठित सदस्यों को शपथ दिलाई और छात्रों के विकास व भौतिकी विषय मे उनके भविष्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ ओ पी गुप्ता ने किया। छात्र परिषद के समन्वयक डॉ स्वदेश कुमार गुप्ता ने भौतिकी के महत्व एवं नई शोध उपलब्धियों की जानकारी दी। डॉ डी सी गुप्ता ने भौतिकी विषय और जीवन में निरन्तर घटित होने वाले रहस्य बताए। विभागाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही डॉ आर के मिश्रा, डॉ महेंद्र कुमार एवं डॉ सुधीर त्रिवेदी ने छात्रों को भौतिकी अध्ययन की उपयोगिता समझाई।














 
close-link
Scroll to Top