दिनांक 12 फरवरी 2026 को भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा Switching at the Micro Scale : The Power of RF Micro – Electro – Mechanical Switches ( MEMS) विषय पर एक महत्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया । इस वेबिनार के मुख्य वक्ता जर्मनी स्थिति Lebnitzs Institute for Solid State And Materials Research, Dresden के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनुरूप बाजपेई रहे। उन्होंने माइक्रोस्टैट स्तर पर स्विचिंग की उन्नत अवधारणाओं, RF MEMS तकनीक की कार्यप्रणाली, उच्च आवृत्ति उपकरणों में इसके अनुप्रयोग तथा भविष्य में संचार प्रणालियों में इसकी भूमिका पर अत्यंत प्रभावी और ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में माननीय प्राचार्य महोदय प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि RF MEMS जैसी उभरती प्रौद्योगिकी आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स के भविष्य को परिभाषित कर रही हैं । उन्होंने बताया कि इस प्रकार की वेबिनार छात्रों और शोधार्थियों को वैश्विक तकनीकी विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
वेबिनार के संयोजक डॉ ओ पी गुप्ता एवं आयोजक सचिव डॉ स्वदेश गुप्ता ने पूरे कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया । अंत में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत इंजीनियर गौरवेंद्र स्वरूप जी, सचिव प्रबंध समिति, कार्यक्रम के सूत्रधार महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा जी एवं मुख्य वक्ता डॉ अनुरूप बाजपेई जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों तथा संयोजक के प्रति आभार व्यक्त किया। विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थिति रहे।


