आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं उसका सामाजिक प्रभाव New

भौतिकी विभाग की छात्र परिषद द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2026 को “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं उसका सामाजिक प्रभाव” विषय पर वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभाग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार तार्किक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आलोचनात्मक सोच, तार्किक विश्लेषण, अभिव्यक्ति कौशल तथा आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूकता का विकास करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को तकनीकी प्रगति के साथ-साथ उसके सामाजिक प्रभावों को समझने की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि विभागाध्यक्ष ने ऐसे अकादमिक आयोजनों को विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. ओ. पी. गुप्ता एवं डॉ. स्वदेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभ, चुनौतियाँ, रोजगार पर प्रभाव तथा सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल तथा समकालीन विषयों पर समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध हुई।

 

Scroll to Top