आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को डी.बी.एस. कॉलेज के “मिशन शक्ति समिति” द्वारा “साइबर क्राइम” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए “मिशन शक्ति समिति” की संयोजिका डॉ.नीति सिंह ने मिशन शक्ति के उद्देश्य एवं कार्य से छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आशीष कुमार शुक्ला जी ने साइबर क्राइम एवं साइबर क्राइम से बचने के उपायों के विषय में छात्र एवं छात्राओं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। समिति की सदस्या डॉ अर्चना सक्सेना कहा कि कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में अपना मोबाइल नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आप साइबर क्राइम के शिकार हो सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ.शालिनी वाजपेई द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शिल्पी सक्सेना एवं डॉ. सतवंत कुमार यादव भी उपस्थित रहे।


