जन्तुविज्ञानविभाग, आई0ई0आई0सी0 विभाग एवं सी0एस0जे0एम0 विश्वविद्यालय कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में ड्रोन पायलट ट्रेनिंग की वर्कशाप दिनांक 08.04.2026 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय वर्कशाप के रूप में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ड्रोन के प्रकार, कार्यशैली एवं वर्तमान समय में ड्रोन तकनीक के माध्यम एवं उपयोगिता के विषय में विश्वविद्यालय से पधारें इनोवेशन फाउंडेशन के संयोजक श्रीअनिल त्रिपाठीजी एवं कानपुर एयरोमाॅडलिंग क्लब प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्रीआदित्य कुमार कुशवाहा जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्नातक एवं परास्नातक विषय के छात्र/छात्राओं को विस्तारपूर्वकअवगत कराया।
डी0बी0एस0 महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अनिलकुमारमिश्राजी ने ड्रोन प्रशिक्षण के उपरांतमहाविद्यालय के छात्र/छात्रायें कैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते है| एवं अपने परिवार एवं समाज की सहायता कर सकते है,आज लगभग परिवारो के मांगलिक कार्यक्रम से लेकर देश की सीमाओं तक ड्रोन तकनीक के उपयोग का तेजी से विस्तार हो रहा है |
द्वितीय सत्र में कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छात्राओं द्वाराड्रोन संरचना, कार्यषैली के विषय मेंतकनीकी जानकारी प्राप्त की गई।
तृतीय सत्र का आयोजन डी0बी0एस0 कालेज के क्रीडास्थल परआयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के ड्रोन को विभिन्न समूहो में छात्र/छात्राओं को विभाजित करके ट्रेनिंग प्रदान की गई। जिसमें डी0बी0एस0 कालेज के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर सी0एम0 सक्सेना, प्रो0 के0के0 श्रीवास्तव, प्रो0 संदीप शुक्ला, तथा जन्तु विज्ञान विभाग के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं भूगोल विभाग से डा0 अनिता निगम एवं आई0क्यू0ए0सी0 विभाग से डा0 तमन्नाबेगम, प्रो0 सपना शुक्ला, शालिनी बाजपेई, अर्चना सक्सेना, इत्यादि उपस्थित रहे।

