Student Orientation Program in the Department of Botany

दिनांक 01अगस्त 2024को डी.बी.एस.कालेज कानपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार नव प्रवेशित स्नातक एवं परास्नातक छात्र एवं छात्रांओ के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम काआयोजन किया गया । विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस.पी.सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नव प्रवेशित छात्र एवं छात्रांओ का स्वागत करते हुए महाविद्यालय मे छात्र हित के लिए दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं अध्ययन की वारीकियों को समझाया।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से डॉ.अतुल सिंह, डॉ.रेखा रानी ,डॉ.सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ.प्रदीप सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश एवं सन्दीप कुमार पाल उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन डॉ.अमित तिवारी ने किया।

Scroll to Top