Annual Sports 2026 New

डी०बी०एस० कालेज, कानपुर में आज दिनांक 27.02.2026 को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियेगिता आयोजित की गयी जिसमें दौड, लम्बी कूद, शॉटपुट, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, चेस्, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन की प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी। महाविद्यालय के प्रबंध समिति सचिव इं0 गौरवेन्द्र स्वरूप जी ने अपने शुभकामना संदेश में सभी खिलाडियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को कहा। कार्यक्रम में बोलते हुये प्राचार्य प्रो0 अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ्य और सशक्त बनाते हैं, बल्कि हमारे मन को भी प्रसन्न एवं संतुलित रखते हैं। खेल हमें हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते है।
कार्यक्रम में क्रीडा प्रभारी डाॅ0 सुनील पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलने हेतु आह्वान किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुये प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने व मोबाईल के सीमित प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ० आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।

विजेता प्रतिभागियों का विवरण निम्नवत् है-
100 मी० की दौड़ प्रथम दिव्यांष सोनी(पुरूष वर्ग), नंन्दिनी तिवारी (महिला वर्ग)
200 मी० की दौड प्रथम दिव्यांष सोनी (पुरूष वर्ग) अस्था (महिला वर्ग)
400 व 800 मी० की दौड़ में प्रथम आकाष कनौजिया, राहुल कुमार (पुरूष वर्ग)
बैटमिंटन पुरूष वर्ग (डबल्स) में दिव्यांषु कुमार , सौम्य अग्रवाल मिक्स डबल्स में उत्कर्ष सिंह सेंगर, वंशिका सक्सेना प्रथम रहे।
चेस में अक्षत सक्सेना (पुरूष वर्ग)
कबड्डी की विजेता टीम ए 
भाला फेंक में सूरज|
कार्यक्रम में डॉ० के०के० श्रीवास्तव, डॉ० पी०एस० त्रिपाठी, प्रो0 सुनील उपाध्याय, डॉ० सी०एम० सक्सेना, डॉ० शैलेन्द्र शुक्ला, डॉ० एस०एन० श्रीवास्तव, डॉ० गौतम हॉल, डॉ० स्वदेश कुमार गुप्ता, डॉ० ज्ञान प्रकाश, डाॅ0 मोनिका गुप्ता, डाॅ0 प्रत्यूष  वत्सला द्विवेदी, डॉ० संतोष यादव, डॉ० गौरव सिंह, डॉ० प्रवीन सिंह, डॉ० शिव नरायण सिंह, डॉ० के०सी० त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Scroll to Top