Congratulation to Dr. Swadesh Kumar Gupta For a New Patent on Photo Luminescence Porous Films

भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. स्वदेश कुमार गुप्ता (सहायक प्रोफेसर) को ‘फोटो ल्यूमिनेसेंस पोरस फिल्म्स’ पर पेटेंट प्राप्त

कॉलेज के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर, डॉ. स्वदेश कुमार गुप्ता को ‘फोटो ल्यूमिनेसेंस पोरोस फिल्म्स’ विषय पर एक महत्वपूर्ण नवाचार पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है और हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

ल्यूमिनेसेंट नैनोमटेरियल्स, जैसे क्वांटम डॉट्स और परोवस्काइट मटेरियल्स, आमतौर पर हवा के संपर्क में आने से अपनी दीप्ति खो देते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए अब तक इन मटेरियल्स को विभिन्न सुरक्षात्मक परतों में संलग्न किया जाता था। हालांकि, डॉ. गुप्ता की नवीन खोज ने इस प्रक्रिया को सरल बना दिया है। उनके द्वारा विकसित तकनीक किसी भी अतिरिक्त सुरक्षात्मक परत का उपयोग किए बिना ही स्थिर ल्यूमिनेसेंट फिल्म तैयार करने का तरीका प्रस्तुत करती है। यह नई तकनीक विज्ञान और औद्योगिक क्षेत्र में कई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है, विशेष रूप से ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और बायोइमेजिंग में।

Scroll to Top