Congratulation to Mr. Anuj Kumar Verma and Dr. Kiran for a new registration of patent design

डीबीएस कॉलेज के सहायक प्रोफेसर श्री अनुज कुमार वर्मा (सहायक प्रोफेसर), डॉ. किरण (सहायक प्रोफेसर) और उनकी टीम को “AI-BASED COMPUTER DEVICE FOR CHECKING LEADERSHIP QUALITIES IN STUDENTS” के डिजाइन के लिए पेटेंट पंजीकरण प्राप्त हुआ है।
यह उपलब्धि छात्रों में नेतृत्व गुणों के अध्ययन में एक महत्वपूर्ण कदम है और हमारे कॉलेज के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
यह एक एआई-आधारित कंप्यूटर उपकरण है जो नेतृत्व का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन और निगरानी करने के लिए बहुआयामी डेटा के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व गुणों की पहचान और विश्लेषण करता है। यह डिवाइस कक्षा में इंटरैक्टिव सत्रों, समूह गतिविधियों, प्रस्तुतियों, खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों या किसी भी अन्य कार्यक्रम के दौरान डिवाइस पहने हुए छात्रों के दृश्य और श्रव्य इनपुट को कैप्चर करता है। उपकरण में लगा AI -इंजन इस इनपुट को प्रोसेस करके उसको विश्लेषण करता है और नेतृत्व से जुड़े पेरामीटर जैसे पहल करना, निर्णय  क्षमता, बातचीत में स्पष्टता, आत्म विश्वास का स्तर, शारीरिक भाषा, सहयोग, कार्य समन्वय, समय प्रबंधन, साथियों के प्रति सहानुभूति एवं असाइन किए गये रोल में जिम्मेदारी कि आदत की पहचान करता है| यह नवाचार बिना किसी पूर्वाग्रह के नेतृत्व गुणों का डेटा-आधारित, निरंतर मूल्यांकन करने में सक्षम बनाएगा, जिससे व्यक्तिपरक मूल्यांकन पूरी तरह से प्रतिस्थापित हो जाएगा। और प्रतिभा की पहचान, व्यक्तित्व विकास के लिए सटीक जानकारी प्रदान करना और संस्थानों को छात्र नेतृत्व के अवसरों आदि के बारे में साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने में मदद करना।

Scroll to Top