दिनांक 18 फरवरी 2026 को डी.बी.एस कॉलेज में” मिशन शक्ति समिति” द्वारा “लिंगभेद एवं महिला सशक्तिकरण “पर व्याख्यान आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा एवं मुख्य अतिथि डॉ. क्षमा मिश्रा ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं के प्रति परंपरागत अवधारणाओं को कम करने की आवश्यकता है और शिक्षा ही स्वावलंबन देती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. क्षमा मिश्रा ने कहा कि आज भी लड़कियां समाज में सुरक्षित नहीं है पुरुष वर्ग को भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा, महिलाओं को अपने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक अधिकारों को जानना जरूरी है । मिशन शक्ति समिति की संयोजिका डॉ. नीति सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सीमा निगम ने किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति समिति के सदस्य डॉ. अर्चना सक्सेना डॉ. शालिनी बाजपेई डॉ. अनीता निगम डॉ. नीलम शुक्ला के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षिकाएं डॉ. मंजू अवस्थी ,डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल, डॉ. हेमलता सांगुली आदि उपस्थित रहे।



